Wednesday 22 June 2011

रब ने मुझसे कहा

रब ने मुझसे कहा कुछ दुआ मांग ले ,
                  मैंने रब से कहा तू मुझे जान ले। 
हर दुआ मांगने से है मिलती कहाँ,
                जो देना ही चाहे तो खुद जान ले। 
तू तो सब के दिलों की है जाने रजा,
                फिर क्योँ पूछता  है मेरी रजा.
सारी  दुनिया है तेरी रचायी  हुई, 
                किसके लिए यहाँ क्या मांग ले। 
बिन मांगे  बहुत कुछ  दिया  है मुझे ,
               ये तो अच्छा नहीं हम तुझे मांग ले। 
                              -साहिल सुमन 
.

No comments:

हाइकु सावन श्रृंखला

१ -  फटी बिवाई       थी धरती व्याकुल       सावन आया । २ - नीलाअंबर      टपक रहा जल      मिट्टी महकी । ३ - हर्षित मन       अब महक रहा      भी...