Sunday 14 October 2018

जिन्दगी

जिन्दगी  को खूबसूरत  मोड़ देना चाहिए ,
एक खुशी अपने लिए भी ढूढ लेना चाहिए।
       हो कोई  दिलवर जो  तुझपे जां लुटाता हो ,
       बस खुशी से उसका दामन थांम लेना चाहिए।
आसमा के तले अंधेरा  सदा रहता  नही,
उन उज़ालों के लिए थोडा सब्र होना चाहिए।
        इंसान  को इस जहाँ में  है सुकूं मिलता कहाँ ,
        फिर भी खुदा का दिल से बंदे शुक्र होना चाहिए।
इस जहाँ में है कोई जिसको कभी न दर्द हो ,
इसलिए हर वक्त "साहिल"मुस्कराना चाहिए ।
                          -"साहिल सुमन"

हाइकु सावन श्रृंखला

१ -  फटी बिवाई       थी धरती व्याकुल       सावन आया । २ - नीलाअंबर      टपक रहा जल      मिट्टी महकी । ३ - हर्षित मन       अब महक रहा      भी...