Sunday 12 July 2020

दुल्हन की मौत

          निसा आज बहुत खुश है, और हो भी क्यों ना आज सज धज कर दुल्हन के रूप में बैठी अपने साजन का इंतजार कर रही है। तभी रूपा खुशी से दौड़ती हुई आई और बताया बारात आ गई। निशा बैण्ड बाजे की तेज धुन के बीच पूरी बात सुन नहीं पाई ।लेकिन समझ कर मंद-मंद मुस्कायी ।जयमाला कार्यक्रम चल रहा है,यह आधुनिक तकनीकों पर आधारित स्टेज़ है। दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को जयमाला डालते हुए स्टेज गोलाकार घूमते हुए ऊपर उठ रहा है।यहां सभी लोग खूबसूरत नज़ारों का आनंद लेते हुए,  झूम रहे हैं, बहुत से लोग मोबाइल से खूबसूरत यादें बना रहे हैं। कुछ लोग नशे में हर्ष फायरिंग भी कर रहे होते हैं, तभी अचानक ! सनसनाती हुई एक गोली निशा के माथे से टकराती है और निशा के प्राण पखेरू उड़ जाते हैं।.…...
सर्वाधिकार सुरक्षित
©® डॉ० नरेन्द्र कुमार पटेल
नोट- यह कहानी पूर्णतः काल्पनिक है।


No comments:

हाइकु सावन श्रृंखला

१ -  फटी बिवाई       थी धरती व्याकुल       सावन आया । २ - नीलाअंबर      टपक रहा जल      मिट्टी महकी । ३ - हर्षित मन       अब महक रहा      भी...